22 October 2026

करवा चौथ पर डीएम ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

 

इस करवा चौथ पर पहली बार रामपुर में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 29 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। मालूम हो कि प्रदेश सरकार द्वारा 16 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इसके कारण जनपद रामपुर में 19 अक्टूबर को दशहरा महाष्टमी के अवसर पर पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया था। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्थानीय अवकाश की सूची में संशोधन करते हुए इसके स्थान पर अब 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवाचौथ के अवसर पर जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।




जिलाधिकारी के इस आदेश को कामकाजी महिलाओं के लिए तोहफा के तौर पर देखा जा रहा है।