314 राजकीय शिक्षकों की हुई पदोन्नति
प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 314 शिक्षकों की प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से 27 अक्तूबर को पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। 16 अक्तूबर को आयोजित विभागीय चयन समिति (डीपीसी) की बैठक में महिला शाखा में 86 और पुरुष शाखा में 226 प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षकों के पदोन्नति की मंजूरी दी गई है।
ये भी पढ़ें - यूपी समेत 5 चुनावी राज्यों में नियुक्ति - तबादले 30 नवम्बर तक पूरा करने का आदेश

