UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 October 2026

सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अब चार तक आवेदन



प्रयागराज,  शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सम्बद्ध प्राइमरी प्रभाग में सहायक अध्यापक के 897 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार नवंबर तक बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर इस भर्ती की निर्धारित शैक्षिक अर्हताओं में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी पद के लिए आरसीआई से अनुमोदित शिक्षाशास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) तथा चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में स्नातक (बीएलएड) उपाधिधारकों को भी औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया है। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इन दोनों योग्यताओं के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की तिथियों को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें - जिले में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित

ये भी पढ़ें - करवा चौथ पर डीएम ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

ये भी पढ़ें - जनपद में 29 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय रहेंगे बंद


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more