प्रयागराज। उप्र लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 के गणित का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। सचिव के गिरिजेश त्यागी के अनुसार एलटी ग्रेड पुरुष शाखा की कुल 556 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 473 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है तथा विभिन्न श्रेणियों की अवशेष 83 रिक्तियां योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गयी है। महिला शाखा के कुल 537 पदों के सापेक्ष 237 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है तथा 300 रिक्तियां खाली रह गयी है। आयोग ने इन 383 पदों को अगली भर्ती में शामिल करने की संस्तुति की है।ये भी पढ़ें - मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत खेल विषय पर आधारित 'स्पर्धा' मॉड्यूल के विषयों पर स्क्रिप्ट लेखन एवं विजुअल निर्माण हेतु आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करने के संबंध में।
UpdateMarts•Com
Follow Channel

