UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 October 2026

लखनऊ एमएलसी सीट पर उलटफेर, बनारस में बवाल के बाद रिजल्ट; फाइनल स्कोर भाजपा 6, सपा 5

 यूपी की सभी 11 एमएलसी सीटों पर रिजल्ट घोषित हो गया है। भाजपा को छह और सपा को पांच सीटें मिली हैं। इस बार कोई निर्दल नहीं जीता है। पिछली बार दो निर्दल जीते थे। राजधानी लखनऊ में उलटफेर हुआ और सिटिंग एमएलसी को हार मिली। पीएम मोदी की काशी में भाजपा दोनों सीट हार गई। यहां बवाल के बाद रिजल्ट आया। सीएम योगी के गोरखपुर में किसी तरह जीतने में कामयाब हुई है।


वाराणसी में एमएलसी शिक्षक सीट हारने के बाद भाजपा के हाथ से स्नातक सीट भी निकल गई है। एमएलसी स्नातक सीट पर शुरुआत से बढ़ते बनाए सपा के आशुतोष सिन्हा चुनाव जीत गए हैं। आशुतोष ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19932 वोटों से पराजित कर दिया है। आशुतोष सिन्हा को 55,046 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को 35114 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा है। बुधवार को सपा प्रत्याशी की बढ़त देखकर भाजपा ने हंगामा कर दिया था।


भाजपा के विरोध के बाद यहां वोटों की गिनती कुछ देर रोकी गई थी। अखिलेश की चेतावनी के चार घंटे बाद कांउटिंग दोबारा शुरू करा दी गई थी। 11 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 6 और समाजवादी पार्टी (एसपी) 5 सीटें जीत चुकी है। उलटफेर लखनऊ की ग्रेजुएट एमएलसी सीट पर हुआ है, जहां सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान पार्षद अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है। अवनीश सिंह इकलौते एमएलसी हैं जो इन 11 सीटों के चुनाव में हारे हैं। बाकी 10 एमएलसी ने अपनी-अपनी सीट बचा ली।




लखनऊ में सपा की कांति सिंह ने भाजपा एमएलसी अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हराया


भाजपा ने अभी तक मेरठ टीचर, मेरठ ग्रेजुएट, बरेली टीचर, गोरखपुर टीचर, लखनऊ टीचर और आगरा स्नातक सीट जीती है। सपा ने वाराणसी टीचर, आगरा टीचर, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक जीत ली है। टीचर में कई नतीजे मंगलवार को ही आ गए थे। बुधवार को तय हुए नतीजों में सबसे खास लखनऊ ग्रेजुएट का रिजल्ट है, जहां सिटिंग एमएलसी और भाजपा कैंडिडेट अवनीश सिंह को सपा की कांति सिंह ने बड़े अंतर से शिकस्त देकर चौंका दिया है। गोरखपुर टीचर एमएलसी से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय राजीव यादव से हारते-हारते सीट बचा ले गए।


यूपी की 11 एमएलसी सीटों की मतगणना और नतीजों का हाल


1. वाराणसी शिक्षक- सपा के लालबिहारी यादव जीते- पहले भी वही थे


2. वाराणसी स्नातक- सपा के अशुतोष सिन्हा जीते- पहले भी वही थे


3. लखनऊ शिक्षक- भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते- पहले भी वही थे


4. लखनऊ स्नातक- सपा की कांति सिंह जीतीं- पहले भाजपा के अवनीश सिंह थे, हारे


5. मेरठ स्नातक - भाजपा के दिनेश गोयल जीते- पहले भी वही थे


6. मेरठ शिक्षक- भाजपा के श्रीचंद शर्मा जीते- पहले भी वही थे


7. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक- भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जीते- पहले भी वही थे


8. अगरा स्नातक- भाजपा के मानवेंद्र सिंह जीते- पहले भी वही थे


9. आगरा शिक्षक- सपा के आकाश अग्रवाल जीते- पहले आकाश निर्दलीय जीते थे


10. गोरखपुर शिक्षक- भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी जीते- पहले ध्रुव निर्दलीय जीते थे



11. झांसी-प्रयागराज स्नातक- सपा के मान सिंह यादव जीते- पहले भी वही थे


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more