06 October 2026

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

लखनऊ, । 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण की विसंगति को लेकर सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सीटी बजाकर और नारेबाजी कर अपनी मांगों से सरकार को चेताया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन में आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी समेत अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - सभी जनपद में 69000 बीएड शिक्षकों के लिए ऐसा आदेश होना चाहिए...🙏🏻❣️✔️

ये भी पढ़ें - यूपी से बीजेपी की राज्यसभा सूची में सारे नए चेहरे, देखें सूची


तेज धूप में अभ्यर्थी अचेत पुलिसकर्मी ने संभाला

आजमगढ़ से आए अभ्यर्थी सच्चिदानंद तेज धूप में मंत्री आवास के गेट के सामने अचेत होकर गिर गए। वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें भीड़ से निकालकर छांव में पहुंचाया। उन्होंने अभ्यर्थी का मुंह धुलाया, जूते उतारे और बिस्किट-पानी दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस की गाड़ी से उन्हें सिविल अस्पताल भेजा।