लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ स्कूल की शिक्षिका लखनऊ के एक होटल में मिली। सूचना मिलने के बाद बस्ती पुलिस की टीम ने सर्विलांस की मदद से दोनों को बरामद कर लिया और उन्हें बस्ती ले गई।
परिजनों ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट
समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र निवासी 11वीं कक्षा के छात्र को स्कूल की शिक्षिका बहला-फुसलाकर लखनऊ ले गई थी। परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्ती पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों को लखनऊ के एक होटल से बरामद किया गया।
बाल कल्याण समिति के सामने छात्र ने दिया बयान
लखनऊ में बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने प्रस्तुत किए गए नाबालिग छात्र ने बयान दिया कि वह शिक्षिका के साथ स्कूल के काम से आया था। रिपोर्ट के अनुसार, छात्र ने शिक्षिका पर कोई आरोप नहीं लगाया।
इसके बाद बस्ती पुलिस ने दर्ज मुकदमे में से पॉक्सो एक्ट की धारा हटा दी।
पुलिस ने क्या बताया?
कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी शिक्षिका के खिलाफ नाबालिग छात्र को अगवा करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)
