@समस्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO)/अपर जिला जनगणना अधिकारी ,
जैसा कि आप सभी अवगत हैं, जनसंख्या गणना का कार्य दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 के मध्य संपादित किया जाएगा। ऐप पर वास्तविक डेटा एंट्री का कार्य दिनांक 01 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होगा।
आज दिनांक 26 नवंबर 2026 से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए CENSUS-2027 PE App में लॉगिन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। लॉगिन से संबंधित संभावित तकनीकी समस्याओं का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करने तथा जनगणना कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के उद्देश्य से आपसे निम्नलिखित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध है:
1. PE App में लॉगिन सुनिश्चित कराना
अपने निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में उप जिला जनगणना अधिकारियों तथा समस्त चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी) के माध्यम से प्रत्येक चार्ज के सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का PE App में लॉगिन सुनिश्चित कराएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी संबंधित कार्मिक अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स सही ढंग से दर्ज कर ऐप में सफलतापूर्वक लॉगिन कर लें।
2. तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण
लॉगिन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल निराकरण कराया जाए। इसके लिए चार्ज स्तर पर तैनात तकनीकी सहायकों एवं जिला स्तरीय तकनीकी टीम के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी प्रगणक अथवा पर्यवेक्षक का लॉगिन तकनीकी कारणों से लंबित न रहे।
जनगणना कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का PE App में सफलतापूर्वक लॉगिन सुनिश्चित कराना अत्यंत आवश्यक है। अतः इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसकी नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करें।
जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में आप सभी का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।
हमारी जनगणना, हमारा विकास।
जनगणना से जनकल्याण।

