हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 November 2026

45 प्रतिशत से कम रही प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में उपस्थिति

45 प्रतिशत से कम रही प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में उपस्थिति

प्रयागराज। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में प्रवक्ता भर्ती 2023 के दस विषयों की स्क्रीनिंग परीक्षा दो से छह नवंबर तक कराई गई। 

ये भी पढ़ें - मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 2 कोर्स करना अनिवार्य, 6 कोर्स के Direct Link जारी

ये भी पढ़ें - मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत 02 कोर्स पूर्ण किये जाने के संबंध में




उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अलीगंज लखनऊ स्थित परीक्षा भवन (भूतल) में प्रतिदिन दो सत्रों (सुबह नौ से 11 बजे तक एवं तीन से पांच बजे तक) परीक्षा कराई गई। इसमें शालाक्य तंत्र (पंजीकृत-139) उपस्थित लगभग 34 प्रतिशत, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग (पंजीकृत-160) उपस्थित लगभग-33 प्रतिशत, रोग निदान (पंजीकृत-187) उपस्थित लगभग-34 प्रतिशत, अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद (पंजीकृत-141) उपस्थित लगभग-38 प्रतिशत, रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना (पंजीकृत-254) उपस्थित लगभग 32 प्रतिशत, द्रव्य गुण (पंजीकृत-277) उपस्थित लगभग-37 प्रतिशत, संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत (पंजीकृत-258) उपस्थित लगभग 35 प्रतिशत, क्रिया शारीर (पंजीकृत-252) उपस्थित लगभग-44 प्रतिशत, स्वस्थ्यवृत (पंजीकृत-143) उपस्थित लगभग-36 प्रतिशत एवं रचना शारीर (पंजीकृत-246) उपस्थित लगभग-37 प्रतिशत रही।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more