लखनऊ। राज्य सरकार ने सचिव स्तर के दो आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किए हैं। भवानी सिंह खंगारौत सचिव वित्त से गन्ना आयुक्त, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड बनाए गए हैं। मिनिष्ती एस. गन्ना आयुक्त, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड से सचिव वित्त बनाई गई हैं।