आंवला, । नगर के सर गंगाराम विद्यापीठ स्कूल में चल रहे स्व जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था को लेकर एसडीएम की टिप्पणी पर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। स्व जनगणना प्रशिक्षण के बहिष्कार की घोषणा कर दी। बाद में एडीएम ई, एसडीएम तथा खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें समझाया। एसडीएम के अपने शब्द वापस लेने पर मामला शान्त हुआ। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें - शिक्षक पदोन्नति सूची में बड़ी गड़बड़ी, जन्मतिथि के दिन ही नौकरी की शुरुआत; स्कूल जाते रहे शिक्षक और सूची में दिखे निलंबित
सर गंगाराम कॉलेज में स्व जनगणना के तीसरे चरण की ट्रेनिंग चल रही थी, इसका शुक्रवार को अंतिम दिन था। इसमें 484 शिक्षकों को प्रगणक और सुपरवाइजर बनाया गया है, प्रशिक्षण के दौरान लंच टाइम में भोजन व्यवस्था बिगड़ने पर कुछ शब्द कहे, जिसको लेकर शिक्षकों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की ।एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने अपने शब्द वापस लेने की बात भी कही। एवीओ रामनगर तथा मझगवां ने भी शिक्षकों को समझाने की कोशिश की। एडीएम ई बरेली से पहुंची और शिक्षकों समझाया तो मामला शान्त हुआ।
सैकड़ों शिक्षकों ने निकाला विरोध मार्च
बरेली। आंवला में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शिक्षक सड़क पर उतर आए। प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला गया। सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शामिल होकर शिक्षक सम्मान के समर्थन में नारेबाजी की। आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान एक अधिकारी ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
स्वजनगणना की ट्रेनिंग के दौरान भोजन के समय शिक्षकों को व्यवस्था में भोजन करने के लिए कहा गया, जिस पर कुछ शिक्षकों ने विवाद शुरू कर दिया। मामला समझा बुझाकर निपटा दिया गया है और स्वजनगणना की ट्रेनिंग पूरी हो गई है।
- सुशील कुमार मिश्रा, एसडीएम आंवला
.jpeg)
