हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 November 2026

PRIMARY KA MASTER: 1.42 करोड़ बच्चों को परोसा गया हलवा, जानिए पीएम पोषण योजना का नया मेन्यू


PRIMARY KA MASTER: 1.42 करोड़ बच्चों को परोसा गया हलवा, जानिए पीएम पोषण योजना का नया मेन्यू

UP News: 1.33 लाख विद्यालयों में 1.42 करोड़ विद्यार्थियों को परोसा गया गरमा-गरम हलवा, पीएम पोषण योजना के तहत नई पहल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भोजन में विविधता लाने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। प्रदेश के 1.33 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1.42 करोड़ विद्यार्थियों को गरमा-गरम हलवा परोसा गया।

ये भी पढ़ें - विशेष टेट देने से शिक्षक का निधन, पेपर कठिन होने से थे क्षुब्ध

ये भी पढ़ें - UP Teacher Transfer 2026-27: पहली सूची जल्द जारी होने की संभावना, जनवरी में होगी शिक्षकों की कार्यमुक्ति

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को मिड-डे मील के प्रति आकर्षित करना और उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। इसके तहत विद्यालयों में निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार अलग-अलग व्यंजन वितरित किए जा रहे हैं।

सप्ताह में अलग-अलग दिन मिलेगा हलवा और उपमा

पीएम पोषण योजना के अंतर्गत निर्धारित व्यवस्था के अनुसार महीने के पहले व तीसरे सप्ताह में बुधवार को हलवा परोसा जाता है। वहीं दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में बुधवार को उपमा वितरित किया जाता है।

विद्यालय स्तर पर की गई व्यवस्था

भोजन की गुणवत्ता और वितरण की निगरानी ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) और टास्क फोर्स के माध्यम से की जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

सरकार की इस पहल से विद्यालयों में बच्चों को नियमित भोजन के साथ अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद भी मिल रहा है।


Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more