हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 November 2026

81 केंद्रों पर सवा लाख देंगे असि. प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

81 केंद्रों पर सवा लाख देंगे असि. प्रोफेसर भर्ती परीक्षा



प्रयागराज, । अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विभिन्न विषयों के लिए 127571 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी के परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पालियों में शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शी व्यवस्था से कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - रेलवे, राइट्स और बिहार विधानसभा सहित कई प्रमुख संस्थानों में निकली बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें - शिक्षक आधुनिक तकनीक से पढ़ाने के तरीके वीडियो के जरिये सीखेंगे: बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किए चार गाइड वीडियो


दोनों दिन प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 2:30 से शाम 4:30 बजे तक संचालित होगी। अभ्यर्थियों के परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना संबंधी विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार से जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ (होमपेज) पर उपलब्ध लिंक पर जाकर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए आवंटित परीक्षा जिले की अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे अपनी यात्रा एवं आवागमन की व्यवस्था समय रहते सुगमतापूर्वक सुनिश्चित कर सकें।

आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदर्शित होने वाला विवरण केवल परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना है और यह परीक्षा का अधिकृत प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा के लिए वैध प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 15 नवम्बर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश अथवा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more