हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2026

बच्चों-शिक्षकों की आईडी कार्ड से होगी पहचान

बच्चों-शिक्षकों की आईडी कार्ड से होगी पहचान


आजमगढ़, जिले के 44 पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों की पहचान अब आईडी कार्ड से होगी। इसके शासन की तरफ से सात लाख रूपये से बजट बेसिक शिक्षा विभाग को मिला है। बच्चों के आईडी कार्ड पर प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर करेंगे,तो वही शिक्षकों के पहचान पत्र पर शिक्षकों के हस्ताक्षर के साथ ही बीएसए का हस्ताक्षर होगा।

जिले में कुल 44 पीएमश्री विद्यालयों में कुल 14,365 बच्चे पढ़ाई करते हैं। इनमें प्राथमिक स्तर पर 6750 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 7615 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, इन विद्यालयों में 459 शिक्षकों की तैनात हैं। बच्चों के साथ शिक्षकों आईकार्ड बनाए जाएंगे। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और वहां कार्यरत शिक्षकों की पहचान होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more