हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2026

स्कूल की छुट्टी के बाद सजता है क्लासरूम


अजमतगढ़,  । सरकारी स्कूलों के बच्चों को बेहतर भविष्य देने की मिसाल पेश करते हुए तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोविंदपुर में तैनात शिक्षक राजभवन राम एक बार फिर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2026-27 की निशुल्क तैयारी कराने में जुट गए हैं।


राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक प्रति माह छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more