सुल्तानपुर। जिले के 497 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षणिक दक्षता की दोबारा जांच की जाएगी। इसके लिए नवंबर माह में ऑनलाइन असेसमेंट टेस्ट आयोजित होगा। यह मूल्यांकन निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से किया जाएगा।
इस अभियान के तहत विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों का मूल्यांकन अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति का आकलन करना और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार लाना है।

