स्टाफ + रसोइया +मेरे बच्चे सभी की आंखें हुई नम
हर तरफ एक ही आवाज सर जी आप मत जाओ plz
आज पता चला जिस बंजर जमीन पर 10 साल पहले कदम रखा था वो एक बंजर जमीन थी लेकिन एक ऐसी फूलों की बगिया बनाया था मैने की हर समय खिलखिलाते बच्चे मुस्कुराते बच्चे चहकते बच्चे आपको मिलते थे लेकिन आज उसी अपनी छात्र रूपी फूलों की बगिया को छोड़ के जाना कितना मुश्किल था ये सिर्फ मै जान सकता है शायद फूट फूट कर रो लेने से भी दर्द कम न हो रहा है।
इन बच्चों से सिर्फ मेरा रिश्ता छात्र और शिक्षक तक सीमित नही था कभी हम इनके अभिभावक का रोल अदा करते थे कभी बड़े भाई कभी दोस्त का इतना प्यार और दुलार कैसे भूलेंगे हम अपने बच्चों को ।
और मेरे बच्चे मुझे इतना मानते थे कि अगर उनके घर के कोई परदेश से आता था तो टॉफी बिस्किट चॉकलेट मिठाई खजूर में मेरा भी हिस्सा इनके अभिभावक लगाते थे।इतना सम्मान बच्चे अभिभावक ग्रामवासी प्रधान जी और सभी ग्राम वाशी और इंचार्ज प्रधानाध्यक महोदय करते थे कि मैं सदा आप सबकी मोहब्बतों का कर्जदार रहूंगा।
अपने इस दर्द का बयान करने के लिए मेरे पास की शब्द नहीं है ।अपने बच्चों के उदास चेहरों रोते हुए चेहरे,रसोइयों के चेहरों की आंसू,अभिभावकों के बहते आंखों से आंसू के लिए मेरी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं है। अपनो से दूर जाने का असली चेहरा कल मैने देखा ।
अंत में मै अपने बच्चों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि मैं पढ़ाई के जिस स्तर पर अपने बच्चों को छोड़ कर आया हूं आने वाले शिक्षक और मौजूद शिक्षक की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें उसके आगे ले जाए मै ये बात इस लिए लिख रहा हूं कि अब प्राइमरी 1 to 5 में अब विद्यालय में कोई शिक्षक नही है।मेरे बच्चों को लावारिश मत छोड़िए गा।क्योंकि उनको बहुत सजाया संवारा हूं जमीन से बहुत उठाया हूं आज उस लायक बनाया हूं कि किसी के सवालों का जवाब बिना झिझक बिना डर के देने के लिए तैयार है।बहुत मेहनती बच्चे हैं मेरे बस उन्हें सही रास्ता दिखाने वाला होना चाहिए।
अंत में अपने प्रभारी रईस भाई
प्रधान जी श्री अजय जी
Smc अध्यक्ष सोनी जी
दिलीप भाई ,जगमोहन भाई,जगराम भाई मंशाराम भाई दिनेश भाई और सभी ग्रामवासी ,और न्यायपंचायत के समस्त शिक्षक साथी समस्त संकुल साथी आप सभी के द्वारा दी गई बेपनाह मोहब्बतों का शुक्रिया धन्यवाद। ❤️ 💕 💕 दिल से सलाम आप सबको।
मेरे बच्चों आप सब हमेशा मेरे ❤️❤️❤️ में रहोगे।
#Promotion #BasicEducation #schoolmemories #schoollife #students #studentslove #videos #reelschallenge #reelsvideo #fbreels #trendingreels
