हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 November 2021

सरकार बताए, छात्रों को 1100 रुपये में कैसे देंगे जूता-मोजा, बस्ता व दो यूनिफार्म, : संजय


लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने स्कूली बच्चों को जूता-मोजा, बस्ता व दो यूनिफार्म खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये भेजने की प्रदेश सरकार की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि इस राशि से इतनी वस्तुएं कैसे खरीदेंगे ? यह छात्रों के नाम पर ड्रामा है। सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को ठंड में ठिठुरने के लिए छोड़ दिया है। आप सांसद मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।


संजय सिंह ने कहा कि बाजार में सबसे न्यूनतम मूल्य पर भी यह वस्तुएं खरीदेंगी जाएंगी तो कम से कम 2600 रुपये खर्च होंगे।

इसलिए सभी अभिभावकों के खाते में 2600 रुपये भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि आप की ओर से बेसिक शिक्षा मंत्री को 1100 रुपये का चेक भेजकर इससे जूता, मोजा, स्वेटर, बस्ता और दो यूनिफार्म खरीदने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने मांग की कि मंत्री उन दुकानों का नाम भी सार्वजनिक करें, जहां से सरकार 1100 रुपये में ये सभी वस्तुएं खरीद रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more