UPSSSC 9212 पदों पर करेगा हेल्थ वर्कर भर्ती, लिखित परीक्षा योजना और सिलेबस जारी; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

UP सरकार की सेवाओं में समूह 'ग' के पदों पर भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) अब इन पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी में जुट गया है। आयोग महानिदेशक, परिवार कल्याण के अधीन स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 9212 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही मुख्य परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। 



शासन द्वारा मंगलवार यानी 9 नवंबर, 2021 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा (लिखित) एक पाली की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर चौथाई अंक कट जाएंगे। परीक्षा की समयावधि दो घंटा होगी। यूपी में हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए पीईटी 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम देख सकते हैं।


स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 9212 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अलग से विज्ञापन प्रकाशित करेगा। आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा की परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।

पाठ्यक्रम : विषयगत ज्ञान...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपना अनशन तोड़ दिया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने तोड़ा अनशन
यह भी पढ़ें
स्वास्थ्य के निर्धारक तत्व।
भारतीय स्वास्थ्य समस्याओं का वाह्य रूप एवं योजनाएं।
एससी, पीएचसी, सीएमसी और जिला अस्पताल का संगठन।
स्वास्थ्य संस्थाएं : अंतरराष्ट्रीय : डब्ल्यूूएचओ, यूनिसेफ, यूएनएफपीए, यूएनडीपीए, विश्व बैंक, एफएओ, डानिडा, यूरोपीय आयोग : रेडक्रास, अमेरिकी सहायता, यूनेस्को। कोलंबो प्लान, आइएलओ केयर आदि। राष्ट्रीय : इंडियन रेड क्रास, इंडियन काउंसिल फार चाइल्ड वेलफेयर, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन आफ इंडिया आदि।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य एवं दायित्व।
एएनएम के लिए आचार संहिता।
समुदाय में लोगों को सलाह देने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका।
स्वास्थ्य के लिए पोषण की आवश्यकता, पोषण एवं बीमारी का आपसी संबंध।
खाद्य पदार्थों का पोषण के आधार पर वर्गीकरण।
विभिन्न आयु वर्ग के लिए संतुलित आहार।
विटामिन और खनिज की कमी से होने वाले रोग और महिलाओं में पोषणजनित रक्ताल्पता।
पांच वर्ष तक के बच्चों का पोषण, पोषण में एएनएम/एफएचडब्ल्यू/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका।
मानव शरीर की संरचना और शरीर प्रणाली और उनके कार्य।
शरीर की स्वच्छता।
मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा।
संक्रामक रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के लिए सामान्य उपाय।
संक्रामक रोग : लक्षण, बचाव और उपचार : डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा और तपेदिक, चिकन पाक्स, कंठमाला (गलसुआ), रूबेला, आंत्र ज्वर, हेपेटाइटिस, रेबीज, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कालाजार, ट्रेकोमा, नेत्रश्लेष्मलाशोथ, खुजली, एसटीडी और एचआइवी/एड्स, इंसेफेलाइटिस, लेप्टोस्पायरोसिस, तीव्र श्वसन संक्रमण, दस्त रोग, कृमि संक्रमण, कुष्ठ रोग।
समुदायों में बीमारों की देखभाल : इतिहास लेना, शारीरिक परीक्षण : महत्वपूर्ण लक्षण।
ज्वर : महत्वपूर्ण संकेत : तापमान, नाड़ी, श्वसन, रक्तचाप।
स्वास्थ्य में आयुष की भूमिका व घरेलू उपचार।
दवाओं का वर्गीकरण।
प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता।
सामान्य छोटे और बीमारियां।
कट और घाव : प्रकार, सिद्धांत और प्राथमिक चिकित्सा देखभाल।
शिशुओं और बच्चों में वृद्धि और विकास को प्रभावित करने वाले कारक।
बच्चों का शारीरिक मनोवैज्ञानिक और सामाजिक विकास।
दुर्घटनाएं : कारण, सावधानियां और रोकथाम।
विशेष स्तनपान।
विद्यालय स्वास्थ्य : उद्देश्य, समस्याएं और कार्यक्रम एवं विद्यालय का वातावरण।
किशोरों के लिए यौन शिक्षा।
मासिक चक्र और उसके दौरान स्वच्छता।
किशोरावस्था में गर्भधारण और गर्भपात संबंधित जानकारी।
भ्रूण और नाल।
सामान्य गर्भावस्था : गर्भावस्था के चिन्ह और लक्षण।
सामान्य प्रसव के दौरान देखभाल। नवजात की देखभाल।
गर्भावस्था की असामान्यताएं।
गर्भपात : गर्भपात के प्रकार और कारण।