हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 November 2021

51.27 लाख विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड)-2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51 लाख 27 हजार 743 छात्र-छात्रओं ने फार्म भरे हैं। इसमें इंटरमीडिएट की तुलना में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा है। हालांकि वर्ष 2021 की अपेक्षा वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में परीक्षार्थियों की संख्या घटी है।


यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ व इंटरनेट की समस्या के चलते परीक्षार्थियों की मांग को देखते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में फार्म भरने की तिथि विलंब शुल्क के साथ आठ नवंबर तक बढ़ा दी थी। इस तिथि तक हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 27 लाख 70 हजार 772 और इंटरमीडिएट के लिए 23 लाख 56 हजार 971 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है। वर्ष 2021 में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए 29 लाख 96 हजार 31 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 26 लाख 10 हजार 247 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यह बात और है कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more