हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 November 2021

बीएसए निरीक्षण को पहुंचीं, तो शिक्षिका को पड़ा दिल का दौरा, मौत


बीएसए निरीक्षण को पहुंचीं, तो वार्डन को पड़ा दिल का दौरा, मौत

गुरसहायगंज (कन्नौज)। तालग्राम ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में सोमवार की रात बीएसए के निरीक्षण के दौरान अचानक वहां की वार्डन की हालत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय तालग्राम में फतेहपुर के कोचकपुर गांव की रहने वाली रागिनी वार्डन के पद पर तैनात थीं। बताया जा रहा है कि बीएसए संगीता सिंह सोमवार की रात स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more