हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 January 2022

उत्तर प्रदेश के इस जिले में भीषण ठंड को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल आठ जनवरी तक बंद, आदेश जारी

 

उत्तर प्रदेश के इस जिले में भीषण ठंड को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल आठ जनवरी तक बंद, आदेश जारी 
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं.शीतलहरी के प्रकोप ने लोगों को त्रस्त कर दिया है. हालात यह हैं कि दिन में भी शीतलहरी का प्रकोप दिख रहा है. शिव नगरी वाराणसी में भी ठंड और शीतलहरी जारी है. शीतलहरी को देखकर वाराणसी के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कल रविवार को जारी कर दिया है.



वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. डीएम के आदेश के बाद वाराणसी में 3 से 8 जनवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रखे जाएंगे. प्रशासन ने कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को लेकर स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है.


प्रशासन ने बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण नर्सरी से 12वीं की क्लास समेत आंगनबाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को आठ जनवरी तक संचालित नहीं करने के आदेश दिए हैं. मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अपर जिला मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को डीएम कौशल राज शर्मा ने निर्देश दिया है कि जिले के सरकारी/निजी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे. कोई ऑन-लाइन क्लास चलाते हैं तो वो स्वतंत्र हैं.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more