03 January 2022

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए हाईकोर्ट में आज से वर्चुअल सुनवाई




लखनऊ। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सोमवार से इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ पीठ में अगले आदेश तक वर्चुअल सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस राजेश बिंदल की अगुवाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद रविवार को यह फैसला लिया। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने इस संबंध में नोटिस जारी की है। उधर, हाईकोर्ट के सरकारी वकीलों को सुबह 9.30 बजे मुख्य स्थायी अधिवक्ता कार्यालय में आने का अनुरोध किया गया है, ताकि वे ऑनलाइन बहस के लिए तैयार हो सकें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more