हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

कड़ाके की ठंड में भी 40 लाख बच्चों को स्वेटर नहीं, अफसरों की कार्यशैली सवाल

 लखनऊ : इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद व सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर दिलाने के इंतजाम भी किए हैं लेकिन, अफसरों की कार्यशैली से सभी बच्चों को उसका लाभ अब तक नहीं मिल सका है। करीब 20 लाख बच्चों के अभिभावकों को जल्द धन मिलने जा रहा है, जबकि 40 लाख छात्र-छात्रओं को धन भेजने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।


सरकार ने पहली बार प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त दी जाने वाली सामग्री खरीदने का जिम्मा अभिभावकों को सौंपा, हर छात्र को 1100 रुपये उनके बैंक खाते में भेजने का निर्देश दिया। नवंबर में एक करोड़ 20 लाख छात्र-छात्रओं के अभिभावकों के खाते में धन भेजा जा चुका है।

इसके बाद 60 लाख छात्र-छात्रओं के अभिभावकों को धन भेजना था, करीब 20 लाख को भुगतान करने का निर्देश हो गया है, 40 लाख अभिभावकों का बैंक खाता व उसका आधार से जुड़े होने का परीक्षण चल रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more