हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

यूपीटीईटी के लिए सभी विभाग मिलकर करें पुख्ता इंतजाम: योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 23 जनवरी को होनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित विभागों से मिलकर पुख्ता तैयारियां करें। 


परीक्षा में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से अनुपालन हो। सभी जिलों के हर केंद्र पर मास्क, सैनिटाइजर, थर्मामीटर की उपलब्धता होनी चाहिए। यूपीटीईटी दो पालियों में होनी है, प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12 लाख 91 हजार 628 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए आठ लाख 73 हजार 553 सहित कुल 21 लाख 65 हजार 181 परीक्षार्थी हैं। पहली पाली के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए 2542 और दूसरी पाली के लिए 1733 केंद्र बनाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र निर्धारण में संस्थान के पिछले रिकार्ड को जरूर देखें। दागी व संदिग्ध छवि वाले संस्थानों को केंद्र कतई न बनाएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more