हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

नई भर्तियों का बढ़ा इंतजार

 प्रयागराज : कोरोना प्रकोप के बावजूद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2021 में व्यापक भर्तियां निकाली हैं। हर भर्ती को समयबद्ध तरीके से पूरा कराकर उसका अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया। इसमें काफी भर्तियां ऐसी हैं जिनमें योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद खाली रह गए हैं। खाली पदों को भरने के लिए प्रतियोगी नई भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं, जो पूरी होती नजर नहीं आ रही है।

नई भर्ती के लिए प्रतियोगियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसके पीछे प्रमुख कारण प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। एलटी ग्रेड-2018 में 3,241, पीसीएस-2019 में 19, पीसीएस-2020 में 11, आरओ/एआरओ-2016 में 43, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 15, जेई-2013 सिविल अभियंत्रण में 480, अर्थ व संख्या निरीक्षक/सहायक विकास अधिकारी (नियोजन विभाग) में 231, एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-1 में 311, डेंटल सर्जन के 60, एलोपैथिक चिकित्साधिकारी आरक्षित श्रेणी के 33, राजकीय मेडिकल कालेज के तहत सहायक आचार्य रेडियो डायग्नोसिस के 23 पद खाली रह गए हैं। इन्हीं पदों को भरने की मांग हो रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more