हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

UPTET:- केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक नहीं रख सकेंगे मोबाइल फोन


प्रतापगढ़ 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट स्मार्टफोन नहीं रख सकेंगे परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों के लिए मोबाइल की सख्त मनाही रहेगी

जिले में 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को अफीम कोठी में बैठक हुई। इस दौरान डीआईओएस डॉ. सदानंद ने कि जिले के 41 केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहली पाली में 27 और दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा होगी। अफीम कोठों के प्रधानाचार्य शिवप्रकाश ने परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। अफीम कोठी में हुई बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक केंद्र व्यवस्थापक और सचल दल प्रभारी को नकलविहीन परीक्षा कराने के टिप्स दिए गए पर होगी परीक्षा


जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की तरफ से स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनकी देखरेख में परीक्षा होगी परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पहले परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में हर हाल में प्रवेश कर लेंगे। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रथम पाली में सुबह छह बजे एवं द्वितीय पाली के लिए 11:00 बजे कोषागार के डबल लॉक से प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे और संबंधित केंद्रों पर पहुंचाएंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें कोषागार के डबल लॉक में जमा कराएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more