हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

69000 शिक्षक भर्ती के मामले में एक और नई याचिका दाखिल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। मामले में जल्दी ही सुनवाई होगी। दूसरी तरफ मामले में कैविएट (अग्रिम सूचना) भी दाखिल की गई है। कोर्ट सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।


याचिका आरक्षित श्रेणी में चयन से बाहर होने वालों की तरफ से दाखिल की गई है। आरक्षित श्रेणी में कुल 68 सौ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। मामले में चयनित अभ्यर्थी प्रशांत कुमार की ओर से कैविएट दाखिल की गई है। याची के अधिवक्ता ऋषि श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more