हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

बच्चों के पास नहीं हैं स्मार्टफोन कैसे चलेगी ऑनलाइन क्लास, चुनाव, टीकाकरण में व्यस्त गुरुजी, बच्चे पढ़ाई से दूर


वाराणसी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। लेकिन हालात यह हैं कि जिले में 70 फीसदी बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। कारण किसी के पास स्मार्टफोन नहीं हैं तो कोई नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं।


हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं उन्हें स्कूल खुलते ही एक्सट्रा क्लास लगवाकर पढ़ाई कराई जाएगी। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक तक करीब पौने दो लाख विद्यार्थी हैं जबकि 9 से 12 तक के छात्रों की संख्या भी करीब तीन लाख से अधिक है।जिले में केवल बेसिक ही नहीं बल्कि माध्यमिक सरकारी विद्यालयों में भी पढ़ने वाले कई छात्र ऐसे तबके से आते हैं, जिसमें अधिकांश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण स्मार्ट मोबाइल नहीं है। अगर किसी के पास है तो वह भी एक या दो। इसमें रिचार्ज के साथ ही नेटवर्क न मिलने की समस्या रहती है। कोरोना की पहली लहर में शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई के लिए मोहल्ला पाठशाला की शुरुआत की थी। दूसरी लहर में मोहल्ला क्लास की जिम्मेदारी प्रेरणा सारथी, व प्रेरणा साथी को दी गई थी। लेकिन तीसरी लहर में अब तक मोहल्ला पाठशाला नहीं शुरू हो सकी है। 23 जनवरी तक स्कूलों को बच्चों के लिए बंद किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more