हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

कोरोना ड्यूटी से गायब चल रहे 50 शिक्षकों पर कार्रवाई

लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए (होम आइसोलेशन कालिंग और टीकाकरण कालिंग के लिए) लगाए गए 50 शिक्षक लंबे समय से ड्यूटी से नदारद हैं। मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को अवगत कराया, जिसके बाद बीएसए ने इन सभी लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उनका जनवरी का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए। 



बीएसए ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए व नियंत्रण के क्रम में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के टीकाकरण के संबंध में काल करने के लिए शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 50 शिक्षक व शिक्षिकाएं लगातार ड्यूटी से गायब चल रहे थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more