हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2022

पति-पत्नी में से एक की ही लगे चुनावी ड्यूटी: यूटा


गोण्डा:- दंपत्ति कार्मिक की पारिवारिक समस्याओं को दृष्टिगत दोनों मे से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग यूटा ने की है। संगठन के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आयोग से प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि यदि पति पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं और किसी एक के द्वारा चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के सम्बंध में प्रार्थनापत्र दिया जाता है तो उनके बच्चों की देखभाल को दृष्टिगत दोनों में से किसी एक को ड्यूटी से मुक्त करने की आवश्यक कार्यवाही की जाए।


जिला संरक्षक हेमन्त तिवारी जिला महामंत्री आत्रेय मिश्रा कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, गिरीश पांडेय ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन में दंपत्ति कार्मिक में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के लिये प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more