UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 January 2022

97000 पदों पर शिक्षक भर्ती को भाजपा कार्यालय का घेराव


प्रयागराज : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 97 हजार पदों पर भर्ती की मांग लेकर डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस का घेराव किया। कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नहीं मिलने पर प्रशिक्षुओं ने सांसद केशरी देवी पटेल को ज्ञापन सौंपा। जिस पर सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेरोजगारों की मांग के अनुसार विज्ञापन जारी करने का अनुरोध किया।

प्रशिक्षुओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव पास आने के साथ वे चिंतित हैं। कुछ दिन पहले बेसिक शिक्षा मंत्री ने मात्र 17 हजार पदों पर भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया है, जिससे उनमें निराशा है। जबकि खुद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर 51112 पद खाली होने की बात स्वीकार की थी। इसके अलावा 68500 भर्ती में बड़ी संख्या में पद खाली हैं।

हर साल 10-12 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त होते हैं, उन पदों को भी जोड़ा जाए तो रिक्त पदों की संख्या 90 हजार से एक लाख के बीच है। प्रशिक्षु पिछले तीन साल से शिक्षक भर्ती के लिए ठोकर खा रहे हैं। घेराव करने वालो में पंकज मिश्रा, अश्वनी सिंह, अभिषेक तिवारी, राहुल यादव, अनन्त प्रताप, पवन पांडेय, अंजली, रोहित, अंकित, सुनील आदि रहे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more