UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 January 2022

समूह ‘ग’ के आरक्षित पदों पर आवेदन के लिए पांच साल से पुरानी न हो खेल उपलब्धि, सरकार ने जारी की नियमावली

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने या पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार ने हर विभाग में समूह ‘ग’ की सीधी भर्ती के रिक्त दो प्रतिशत पदों पर क्षैतिज आरक्षण का प्राविधान कर दिया है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने 37 प्रकार के खेल तय किये हैं जिनमें पदक जीतने वाला या शामिल होने वाला कोई खिलाड़ी आवेदन कर सकता है। शर्त यह होगी कि जिन वित्तीय वर्ष में रिक्तियां विज्ञापित की जाएंगी, खिलाड़ी की उपलब्धि उस वित्तीय वर्ष से पांच वित्तीय वर्ष से अधिक पुरानी न हो।


उदाहरण के तौर पर तौर पर यदि रिक्तियों का विज्ञापन वर्ष 2020-21 में होता है तो खेल उपलब्धि 2015-16 से पहले की नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कार्मिक विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह ’ग’ के पदों पर सीधी भर्ती) नियमावली, 2022 को शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more