हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 January 2022

जनपद सीतापुर में समावेशी शिक्षा की ओर एक कदम, पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों के लिए टेबलेट/ टॉकिंग डिवाइस का किया गया वितरण


समावेशी शिक्षा की ओर एक कदम ....
जनपद सीतापुर के 157 पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों के लिए टेबलेट/ टॉकिंग डिवाइस का वितरण आज दिनांक 7 जनवरी 2022 को आदरणीय जिलाधिकारी महोदय तथा आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कर कमलों से राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न कराया गया। उक्त टॉकिंग डिवाइस के माध्यम से निश्चित रूप से दृष्टिबाधित बच्चों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षण पद्धति से जुड़ते हुए शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ने में सहयोग मिलेगा और निश्चित रूप से समावेशी शिक्षा की अवधारणा साकार होगी ।

बीएसए सीतापुर के प्रयास से इस समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका पूरा श्रेय बीएसए अजीत कुमार को जाता है। जिन्होंने जनपद सीतापुर में शिक्षा की अलख जगाई है वो प्रशंसनीय है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण कराने का संकल्प लिया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more