UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 January 2022

UPTET: प्रदेश में 2532 केंद्रों पर होगी प्राथमिक स्तर की परीक्षा, पढें क्या है यह महत्वपूर्ण अपडेट

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सूबे में 23 जनवरी को प्रस्तावित है। इसके लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2532 केंद्रों पर होगी। इस बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा 22 केंद्र कम हो गए हैं, जबकि इससे पहले 28 नवंबर की परीक्षा के लिए 2554 केंद्र बनाए गए थे।



उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में भी 14 केंद्र कम हो गए। पिछली बार 1747 केंद्र थे लेकिन इस बार 1733 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। गौरतलब है कि यूपी टीईटी 2021 परीक्षा 28 नवंबर को थी। लेकिन पेपर आउट होने के चलते परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद परीक्षा की नई तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more