UP Election Live Updates : पांच राज्‍यों में सात चरणों में होगा मतदान, 10 फरवरी से यूपी में चुनाव, 10 मार्च को आयेंगे नतीजे


UP Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (EC press conference)  में फुल शेड्यूल जारी किया.



यूपी में 7 चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोटिंग होगी. दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, 5वां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और 7 चरण 7 मार्च को संपन्न होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजे आएंगे. 


मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि यूपी में 29 प्रतिशत वोटर पहली बार वोट डालेंगे. इस बार वोटिंग टाइमिंग एक घंटा बढ़ा दी गई है. साथ ही पदयात्रा, रोड शो, साइकिल-बाइक रैली पर 15 जनवरी से रोक रहेगी. 


🔴 UP में 7 चरणों में होगी वोटिंग
🔵 पहला चरण- 10 फरवरी
🔵 दूसरा चरण- 14 फरवरी
🔵 तीसरा चरण- 20 फरवरी
🔵 चौथा चरण- 23 फरवरी
🔵 5वां चरण- 27 फरवरी
🔵 छठा चरण- 3 मार्च 
🔵 7वां चरण- 7 मार्च


बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है. ऐसे में 14 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है. उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं.

⚫ पांच राज्‍यों में सात चरणों में होगा मतदान, 10 फरवरी से यूपी में होंगे चुनाव
⚫ सोशल मीडिया पोस्टों पर कड़ी नजर रहेगी। हेट स्पीच को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।: चुनाव आयोग
⚫ सुबह 8 बजे से पहले और रात 8 बजे के बाद कोई सभा नहीं कर सकेंगे नेता। सार्वजनिक स्थानों और रोड़ नुक्कड़ सभा नहीं होगी। विजय जलूस नहीं निकाल सकेंगे: चुनाव आयोग

⚫ सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएगी: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

⚫ कोई पदयात्रा, रोडशो, साइकल, बाइक रैली 15 जनवरी 2022 तक नहीं कर सकेंगे। चुनाव आयोग कोविड की स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला लेगा।: चुनाव आयोग


⚫ राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह डिजिटल और वर्चुअल प्रचार को वरीयता देंः चुनाव आयोग

⚫ पांचों राज्यों में पोलिंग का टाइम 1 घंटे बढ़ाया गया है।: चुनाव आयोग

⚫ गोवा में 95 पर्सेंट का वैक्सीनेशन। उत्तराखंड में 99 पर्सेंट को पहला डोज और 83 पर्सेंट को दूसरा डोज। यूपी में 90 पर्सेंट को पहला डोज और 52 पर्सेंट को दूसरा डोज लग चुका है। पंजाब में 82 पर्सेंट को पहला और 46 पर्सेंट को दूसरा डोज लगा। मणिपुर में 57 पर्सेंट को पहला और 43 पर्सेंट को दूसरा डोज लग चुका है। : चुनाव आयोग

⚫ सभी मतदान केंद्र सैनिटाइज़र और मास्क सहित कोविड-का मुकाबला करने वाली सुविधाओं से लैस होंगे; बूथों की संख्या बढ़ी : चुनाव आयोग

⚫ 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा


⚫ सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं: गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

⚫ मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

⚫ सिविल सर्विस के अधिकारी सेंट्रल ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात रहेंगे। जरूरी हुआ तो स्पेशल ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगेः चुनाव आयोग

 

⚫ 1620 पोलिंग स्टेशन पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की ड्यूटी होगी। सभी पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर की होगी व्यवस्था। पोलिंग स्टेशन में 16 फीसदी का इजाफा। : चुनाव आयोग

⚫ यूपी में 29% मतदाता पहली बार डालेंगे वोट। पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाए जाएंगे। दो लाख 15 हज़ार 368 पोलिंग बूथ बनाए गए।

⚫ पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पांचों राज्यों में 18.34 करोड़ वोटर हैं। इसमें 8.55 करोड़ महिला वोटर हैंः चुनाव आयोग