हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2022

नए आदेश के बाद खत्‍म हुआ संशय, अब स्‍कूलों में नहीं होगा प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन

कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक स्कूल बंद होने की वजह से वहां प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका। स्कूल खुले तो विभाग से लेकर प्रधानाचार्यों के बीच प्री बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जो शुक्रवार दूर हो गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में अब प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं होगा। यूपी बोर्ड से संबंधित स्कूलों में डीआइओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने सभी स्कूलों में 17 से 22 फरवरी के बीच क्लास टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, कुछ स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थीं।




बढ़ते संक्रमण के प्रकोप काे देखते हुए बेसिक स्कूलों के साथ ही माध्यमिक स्कूलों को बंद करने के लिए शासन की ओर से आदेश थे। इससे पहले यूपी बोर्ड के उच्च अधिकारियों ने प्री बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी के पहले सप्ताह में प्रस्वाति किया था, लेकिन, जनवरी में स्कूल बंद रहने की वजह से स्कूलों में पंजीकृत सौ फीसद विद्यार्थी आनलाइन शिक्षा से नहीं जुड़े सके और प्रस्तावित तिथि भी निकलने के बाद स्कूल खुले। संक्रमण के मामलों में नियंत्रित स्थिति का देखते शासन के निर्देश पर एक माह बाद स्कूलों को खोला गया। लेकिन, इसके बाद भी प्रीबोर्ड परीक्षा के संबंध में कहीं से कोई स्पष्ट आदेश जारी न होने के कारण स्कूल के प्रधानाचार्यों में संशय की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक कार्ययोजना तैयार कर डीआइओएस ने विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकाल लिया। उन्होंने बताया कि कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। उन्होंने टेस्ट के बाद स्कूलों को रिपोर्ट तैयार कर डीआइओएस कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more