हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2022

निलंबित शिक्षक द्वारा स्कूल खाते से रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हाथरस : निलंबित शिक्षक द्वारा खाते से रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है।




कस्वा सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात संजय शर्मा को अक्तूबर 2021 में विभिन्न अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया था। स्कूल का खाता दूसरे शिक्षक के नाम पर कराने का आदेश बीएसए ने बीईओ को दिया था, लेकिन इस बीच बैंक के खाते में संजय शर्मा का ही नाम चलता रहा। आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए निलंबित शिक्षक ने चेक से 53 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत डीएम तक पहुंची। बीएसए ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआई दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more