हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2022

सीडेड/आनसीडेड खातों के लिए शिक्षक क्या करें, समस्या एवं उसके समाधान

खाता सिडीग की समस्या एवं उसके समाधान



 1 ) संयुक्त खाता धारक के खाते में द्वितीय अकाउंट होल्डर का आधार का सीड न होना ।



 समाधान :– दूसरे अकाउंट होल्डर के आधार से अन्य बैंक में सीडेड खाता खोलना   पड़ेगा क्योंकि एक खाते में एक ही आधार सीड होता है जो प्रथम अकाउंट होल्डर का होगा।


 
 2) पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में खाताधारको के आधार का सीड ना होना ।

 समाधान :–  संबंधित आधार से नया खाता खुलवाना या पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में पुराने सीडेड आधार को डिलीट कर नया आधार सीड कराना ।

क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज होने के कारण पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के साइट पर खाता आधार से सीडेड दिखा रहा है परंतु एनपीसीआई  पर शो नहीं हो रहा इसलिए पुराने सीडेड खाते में आधार को डिलीट कर पुनः आधार  सीड करना पड़ेगा ।

 3) अभिभावक के बाहर होने के कारण आधार सीड नहीं है

 समाधान :– अभिभावक आकर आधार सीड कराएं या जहां है वहीं उसी आधार पर नया अकाउंट खुलवाएं ।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more