हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2022

विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त फिर भी नहीं हो रही नियुक्ति

मऊ। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्र छात्राओं को कोर्स पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। जबकि अभिभावक भी इसे लेकर परेशान हैं। 






हालत यह है कि जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 176 के सापेक्ष 100 शिक्षकों की ही तैनाती है। अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।  अधिकारी शासन स्तर से नियुक्ति होने की प्रक्रिया बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।

जिले में 14 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें 176 के मुकबले 100 शिक्षक ही तैनात हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। छात्रों को कोर्स पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों पर नजर डाला जाए तो प्रवक्ता के 40 पद के मुकाबले पांच ही कार्यरत हैं। 120 अध्यापकों के मुकाबले 66 ही नौकरी कर रहे हैं। जबकि 16 प्रधानाचार्यों के मुकाबले पांच की ही तैनाती है। शेष प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे संचालित हो रहे हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सहरोज में  विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। ऐसे में नामांकन पर असर पड़ रहा है। यही हाल नगर के इमिलिया स्थित  राजकीय बालिका इंटर कालेज का है. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more