हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2022

अब बेसिक स्कूलों में ईको फ्रेंडली पढ़ाई की कवायद

बहराइच। अब परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के एजूकेशन स्किल को बेहतर करने के लिए ईको फ्रेंडली तरीका अपनाने की कवायद शुरू हो रही है। इसके लिए 48.60 लाख से ब्लूटूथ इनेबल्ड स्पीकर खरीदे जाएंगे। इसके जरिए बच्चों को अंग्रेजी, हिंदी व अन्य विषयों को समझाने में शिक्षकों को मदद मिलेगी, तो बच्चों के सीखने का स्तर भी अच्छा होगा। शासन ने 4864 स्पीकरों की खरीद को बजट जारी किया है।



निजी विद्यालयों के तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए तकनीक के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। ताकि खेल-खेल में बच्चों के गणित, विज्ञान के टेढ़े सवालों के सीखने के तौर तरीकों को और बेहतर कर अंग्रेजी व अन्य विषयों में उनकी दक्षता को बढ़ाया जा सके। जिला समन्वयक अखिलेश कुमार शुक्ल बताते हैं कि कुछ वर्षों में बच्चों के पढ़ने व शिक्षकों के पढ़ाने के तरीकों में काफी बदलाव आया है। वे कहते हैं कि खेल के जरिए किताबी ज्ञान सीखने को मिले, तो कितना अच्छा होगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए खास तरीके अपनाए जा रहे हैं। कलाकृतियों के जरिए बच्चे आयत, त्रिभुज, गुणा, भाग सीख रहे हैं। अब तकनीकी संसाधनों को बढ़ाने के लिए शासन ने हर विद्यालय में दो-दो ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने के लिए 48 लाख 60 हजार रुपए बजट आवंटित किए हैं। जल्द ही उपकरण की खरीद कर दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बताते हैं कि ब्लूटुथ इनेबल्ड स्पीकर की मदद से न केवल अंग्रेजी भाषा की शिक्षण सामग्री बल्कि अन्य विषय वस्तु व दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री को शिक्षक अपने मोबाइल या लैपटॉप को स्पीकर से कनेक्ट कर बच्चों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

ये होंगे क्रय समिति में शामिल
बहराइच। बीएसए ने बताया कि स्पीकर की खरीद के लिए स्कूल स्तर पर बाकायदा एक क्रय समिति भी गठित की जाएगी। इसमें एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ सहायक अध्यापक के साथ ही दो जागरूक अभिभावकों को शामिल किया जाएगा।

हर स्कूल को दो हजार का बजट


बहराइच। जिले में 2434 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। हर विद्यालय को दो-दो हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। अधिकतम एक हजार में एक स्पीकर की खरीद करनी है। इसका बिल व बाउचर समेत रिपोर्ट अपने-अपने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

शासन ने 2434 विद्यालयों में दो-दो हजार की दर से बजट जारी कर दिया है। जिले से भी स्कूलों को पैसा पहुंच गया है। जल्द ही स्पीकर खरीद के निर्देश दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more