हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2022

सावधान: आचार संहिता उल्लंघन एवं सोशल मीडिया पर प्रचार करने के सम्बन्ध में दो अध्यापक निलंबित

गोण्डा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिात का उल्लंघन करना दो कर्मचारियों को महंगा पड़ गए हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष व पार्टी के चुनाव प्रचार करने पर दिलीप तिवारी सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय बादलपुर विकासखण्ड बेलसर तथा राम चन्द्र तिवारी प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामापुर कटरा बाजार को तत्काल प्रभाव से निंबित कर  खण्ड शिक्षा अधिकारी हलधरमऊ को जांच सौपी गई है।जिलाधिकारी श्री उज्ज्वल कुमार ने बताया कि निलंबित किए गए कर्मचारियों को कर्मचारी आचरण नियमावली एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई हैं। 





उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी राजैतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में चुनाव प्रचार या टीका टिप्पणी करता पाया जाएगा अथवा सोशल मीडिया में मैसेज वायरल करता हुआ मिलेगा तो उसके विरूद्ध निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करया जायेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more