हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2022

सोमवार से खुल जाएंगे जिले के सभी विद्यालय, बीएसए ने जारी किए निर्देश

बीएसए ने जारी किए निर्देश, साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की कही बात


अमेठी। 
नए साल में पहली बार सोमवार से बच्चों के स्कूल खुल जाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब उससे राहत के दृष्टिगत शासन के आदेश पर बीएसए ने स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं।

बीएसए डॉ.अरविंद कुमार पाठक ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सोमवार से जिले के सभी सहायता प्राप्त परिषदीय व मान्यता प्राप्त संस्थान के साथ ही कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। स्कूल अपने निर्धारित समय से खोले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना तथा मास्क आदि नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में अवकाश के दौरान रंगाई पुताई का कार्य संपन्न हो चुका है। सोमवार को लंबे समय बाद बच्चे स्कूल आ रहे हैं। स्कूलों में उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया जाएगा।

उत्साहित नजर आ रहे बच्चे

लंबे समय बाद स्कूल खोलने की सूचना पर बच्चे भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। छठवीं कक्षा के छात्र सुब्रत पांडेय ने कहा कि स्कूल जाने की बात सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। घर में लगातार बोर हो रहे थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more