UpdateMarts
Follow Channel

03 March 2022

जीरो बैलेंस पर खाते न खुलवाने पर अब बीएसए ने की कार्रवाई, मांगा जवाब


हाथरस। बीएसए के आदेश के बावजूद कस्तूरबा हाथरस, सादाबाद व सहपऊ का कार्य देख रहे सहायक लेखाकार द्वारा लापरवाही की गई। जीरो बैलेंस बैंक खाते नहीं खुलवाने पर बीएसए ने सहायक लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिले के हाथरस, सादाबाद और सहपऊ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का चार्ज सहायक लेखाकार याजवेंद्र कौशिक के पास है। उन्हें बीएसए शाहीन ने विगत दिनों जीरो बैलेंस पर बैंक ऑफ बड़ौदा में 28 फरवरी तक खाते खुलवाने के निर्देश दिए थे। इस बाबत बीएसए ने कई बार मौखिक और लिखित रूप से सहायक लेखाकार को निर्देश जारी किए लेकिन इसके बाद भी सहायक लेखाकार के द्वारा खाते बैंक में नहीं खुलवाए गए। हालांकि राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा बैंक खाते खुलवाने के कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। ऐसे में बीएसए ने नोटिस जारी कर कहा है कि कार्य असंतोषजनक होने पर आपकी संविदा सेवा समाप्ति की कार्रवाई क्यों नहीं की जाए? नोटिस का जबाव संतोषजनक नहीं होने पर बीएसए द्वारा सहायक लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।