UpdateMarts
Follow Channel

03 March 2022

दुखद: बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत

शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के पास शाहजहांपुर डिपो की ने शिक्षिका की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी सन्नी की पत्नी अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी शिक्षिका नाज को मामूली चोटें आई हैं।


26 वर्षीय अंजलि सिविल लाइंस स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं। अंजली के पति सन्नी ओसीएफ में कर्मचारी हैं। बुधवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद अंजलि अपनी सहेली जलालनगर निवासी नाज की स्कूटी पर बैठ गई।

दोपहर ढाई बजे रोडवेज बस अड्डे के पास तेज रफ्तार रोडवेज को शाहजहांपुर डिपो की बस ने स्कूटी में पीछे से जोदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर स्कूटी काफी दूर जा गिरी। इस बीच अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई नाज ने तुरंत ही स्कूल प्रबंधन को हादसे की खबर दी। स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। इस बीच सन्नी भी सूचना पाकर पहुंच गए। परिजन तुरंत ही उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया।