UpdateMarts
Follow Channel

03 March 2022

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के अभिभावकों से अंगूठा लगवाकर निकाल लिए छह हजार

फर्रुखाबाद। 


परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के अभिभावकोंं से धोखाधड़ी कर अंगूठा लगवाकर छह हजार रुपये निकाल लिए गए। ग्वालटोली विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को तहरीर दी है।


प्रधानाध्यापक के मुताबिक कुछ लोगों ने छह अभिभावकों से संपर्क किया। कहा कि खाता चेक कर रहा हूं। ड्रेस आदि का मशीन से अंगूठा लगवाकर धनराशि निकाल ली गयी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अनीता, ममता, रानी, सारिका, अजीत और शेरा के खाते से एक-एक हजार रुपया निकाला गया है। पुलिस ने रुपए उड़ाने वाले तीनो आरोपितों को पकड़ लिया है और कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में रकाबगंज के निशाद, नवदिया की रंजना, तिर्वा कोठी की नीलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।