हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 April 2022

छात्रों की पिटाई करने वाला शिक्षक हिरासत में

कुशीनगर : खड्डा थाना क्षेत्र के गांव भैसहा में बुधवार को जूनियर हाईस्कूल में गर्मी से परेशान छात्रों द्वारा खिड़की खोलने से नाराज शिक्षक ने पहले छात्र-छात्रओं को एक घंटे तक कड़ी धूप में खड़ा कराया, फिर पिटाई की। इससे एक छात्र बेहोश हो गई और दो छात्र घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक को घेर लिया। पुलिस घायल छात्रों को सीएचसी तुर्कहा ले गई। शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।



बताया जा रहा है कि जूनियर हाईस्कूल भैंसहा में आठवीं की कक्षा में लगा पंखा कई दिन से खराब है। लगभग 10 बजे गर्मी से परेशान छात्रों ने कमरे की खिड़की खोल दी। कक्षा में आए प्रभारी प्रधानाध्यापक गणोश कुमार खिड़की खुली देख आक्रोशित हो गए। कक्षा के सभी 20 छात्रों को धूप में खड़ा करा दिया। एक घंटे बाद छात्रों को कमरे में बुलाया और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इससे 12 वर्षीय सलमान व 11 वर्षीय जीतू कन्नौजिया घायल हो गए। 12 वर्षीय मुस्कान बेहोश हो गई। यह देख कक्षा के दूसरे बच्चे रोते-चिल्लाते हुए बाहर भागने लगे। अचानक विद्यालय में शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बच्चों ने मामले की जानकारी दी। गांव के लोगों ने शिक्षक को घेर लिया तथा। पीआरवी टीम सूचना दी। पुलिस शिक्षक को हिरासत में ले घायलों को सीएचसी तुर्कहा ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक हिरासत में है। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित: बच्चों की पिटाई के मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है। बीईओ हिमांशु सिंह ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more