UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2022

इस वजह से रुका 27 शिक्षकों का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

फर्रुखाबाद। बीईओ बढ़पुर यासमीन रहमान ने बीआरसी पर उपस्थित होकर डीबीटी पोर्टल पर छात्रों के आधार कार्ड का सत्यापन न कराने पर 27 शिक्षकों का वेतन रोका है। इसमें शिक्षामित्र और अनुदेशक भी शामिल हैं। सभी को नोटिस जारी कर आदेश की अवहेलना करने के संबंध में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।


बीईओ ने शनिवार को परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को बीआरसी उपस्थित होकर डीबीटी पोर्टल पर छात्रों के आधार सत्यापन कराने का आदेश दिया था। प्रधानाध्यापक सुधा, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश, मोहम्मद शकील, सहायक अध्यापक रोली राठौर, स्मिता श्रीवास्तव, रैनी सिंह, शोभना अग्निहोत्री, सीमा मौर्या, धर्मेंद्र विक्रम सिंह, प्रियंका कुमारी, महेश पाल, अजीमउद्दीन, कविता अहिवाल, मुक्ति शुक्ला, आशीष कुमार, मिथलेश यादव, कुलदीप यादव, अखिल त्रिवेदी, शिक्षामित्र साधना चौहान, राजेश, सुनीता देवी, उमेश, रमेश, कुंती, अनुदेशक पारूल रस्तोगी, वर्षा रानी, नीतेश बीआरसी पर उपस्थित नहीं हुईं। इस कारण डीबीटी पोर्टल पर छात्रों का आधार कार्ड सत्यापन नहीं हो पाया।

बीईओ ने इन सभी शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक को वेतन रोक दिया है। नोटिस जारी कर दो दिन में आदेश की अवहेलना करने के संबंध में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more