UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2022

बीएड प्रवेश परीक्षा में फोटोयुक्त पहचान पत्र भी लाना होगा



बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचानपत्र में से कोई एक फोटोयुक्त पहचानपत्र साथ लाना होगा। परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।


बीएड प्रवेश प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 से बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे। प्रवेशपत्र जारी करने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय अब छह जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more