UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2022

Basic shiksha News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वाले तीन शिक्षकों होगा केस

बलिया। परिषदीय स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने वाले तीन शिक्षकों पर मुकदमा कराया जाएगा। इसमें दो सहायक अध्यापको को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निष्कासित कर दिया है जबकि तीसरे का वेतन रोक दिया गया है।


परिषदीय स्कूलों में हुईं शिक्षकों की नियुक्तियों में फर्जी अभिलेखों के जरिए तीन शिक्षकों के नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है। एसटीएफ को इसकी शिकायत मिली थी। एसटीएफ तीनों शिक्षकों की जांच की। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ.सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिले के तीन शिक्षकों के खिलाफ 30 जून तक एफआईआर दर्ज करवाने व मामलों में न्यायालय के वादों में प्रभावी पैरवी के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही निदेशालय को सूचना देने के लिए निर्देश दिए हैं। सीयर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, बाराडीह में तैनात सहायक अध्यापक ओमप्रकाश यादव, बैरिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, शहीद के बालकृष्ण यादव पर मुकदमा कराने को कहा गया है। गड़वार विकास खंड के सरमारी कलॉ स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक देवेंद्र यादव का वेतन रोक दिया गया और उनके खिलाफ जांच की जा रही है। बीएसए शिवनारायण सिंह ने बताया कि दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। तीसरे की जांच कराई जा रही है और वेतन रोक दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more